- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- वृद्ध पर जानलेवा हमला करने वाले तीन...
Panna News: वृद्ध पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Panna News: जिले के सुनवानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खलौन में एक वृद्ध पर कुल्हाडी और डंडों से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में हुई इस त्वरित कार्रवाई के बाद पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े -रैपुरा में 4.67 करोड़ की सीसी सडक़ निर्माण पर सवाल, नाली के गंदे पानी से कंक्रीट बनाने का वीडियो वायरल
जमीनी विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना 23 मार्च की है। ग्राम खलौन में जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने 68 वर्षीय हन्नु पटेल पर घात लगाकर हमला किया था। आरोपियों ने वृद्ध के सिर पर कुल्हाड़ी और डंडों से प्रहार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सुनवानी में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। थाना प्रभारी हरवचन सिंह कुड़ापे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भड़ा हार क्षेत्र में घेराबंदी की और तीन मुख्य आरोपियों प्रीतम पटेल 40 वर्ष, मम्मु उर्फ रूपलाल पटेल 30 वर्ष व छन्नू पटेल 60 वर्ष शामिल है। इस मामले में एक अन्य आरोपी हक्कू पटेल अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार कुल्हाड़ी और डंडे भी बरामद कर लिए हैं।
Created On :   26 March 2026 1:52 PM IST













