- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जिला स्वास्थ्य एवं पोषण समिति की...
Panna News: जिला स्वास्थ्य एवं पोषण समिति की हुई बैठक

Panna News: कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य एवं पोषण समिति की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में बेहतर प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया गया। जिला कलेक्टर ने किशोरी बालिकाओं के एचपीवी वैक्सीनेशन कार्य को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र आयु वर्ग की बालिकाओं को आगामी टीकाकरण सत्र में जागरूक व प्रेरित कर लाभांवित करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य है। इसलिए मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों को जिम्मेवारीपूर्वक दायित्व निर्वहन के लिए निर्देशित किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रगति में अपेक्षित सुधार न होने पर जिम्मेवारी तय कर कड़ी कार्यवाही होगी।
समस्त बीएमओ को एचपीवी टीकाकरण कव्हरेज के संबंध में काउंसलिंग तथा जनजागरूकता संबंधी कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए। जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अपने मूल दायित्वों का गंभीरता के साथ निर्वहन किया जाए। आशा एवं एएनएम के कार्यों की सतत मानीटरिंग भी सुनिश्चित हो। दस्तक अभियान सहित एनीमिया फॉलोअप, टीबी परीक्षण, गर्भवती माताओं की अनिवार्य एएनसी जांच, शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने का प्रयास किया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी सहित समस्त बीएमओ एवं परियोजना अधिकारी भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े -रैपुरा में 4.67 करोड़ की सीसी सडक़ निर्माण पर सवाल, नाली के गंदे पानी से कंक्रीट बनाने का वीडियो वायरल
Created On :   26 March 2026 2:04 PM IST













