- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में १०५...
Panna News: नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में १०५ नेत्र रोगियों का हुआ परीक्षण

Panna News: श्री सतगुरू सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुण्ड चित्रकूट के तत्वाधान में ग्राम पहाडीखेरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन आज किया गया। शिविर का आयोजन प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सालय के संस्थापक प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बी.के. जैन की स्मृति में आयोजित हुआ। शिविर में स्वर्गीय जैन को श्रद्धजांलि देते हुए नेत्र रोगियों के प्रति उनकी सेवा और सामाजिक योगदान को याद किया गया। आयोजित शिविर के दौरान क्षेत्राचंल के ग्रामों से आए १०५ नेत्र रोगियों का ट्रस्ट से आए चिकित्सकों द्वारा जांच की गई साथ ही साथ मोतियाबिन्द की बीमारी से कुल १० मरीजों को चिन्हित किया गया।
यह भी पढ़े -रामनवमी उत्सव के आयोजन को लेकर रामलीला मैदान में सजी राम दरबार की झांकी, आयोजित हो रहे है कार्यक्रम तैयारियां जोरशोर पर
जिन्हेें मोतियाबिन्द के आपरेशन के लिए चित्रकूट के जानकी कुण्ड नेत्र चिकित्सालय एम्बूलेंस से नि:शुल्क भेजा गया। जहां पर मरीजों का नि.शुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन होगा साथ ही साथ १० हजार रूपए चश्मे के लेंस भी नि:शुल्क लगाए जायेगें। नेत्र शिविर के दौरान नेत्र रोगियों को चश्में भी नि:शुल्क प्रदाय किए गए। इस शिविर के आयोजन में वरिष्ठ समाज सेवी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत पहाडीखेरा इन्द्रमणि गर्ग, सेवानिवृत्त शिक्षक अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी सहित स्थानीय समाज सेवी व ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।
Created On :   26 March 2026 2:21 PM IST













