Ram Charan Birthday: जन्मदिन के मौके पर फिल्म ‘पेद्दी’ से रिलीज हुआ राम चरण का नया लुक, कुश्ती में हाथ आजमाते नजर आए ‘पेद्दी पहलवान’

जन्मदिन के मौके पर फिल्म ‘पेद्दी’ से रिलीज हुआ राम चरण का नया लुक, कुश्ती में हाथ आजमाते नजर आए ‘पेद्दी पहलवान’
साउथ स्टार राम चरण आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ के मेकर्स ने फिल्म से राम चरण का नया लुक और पहली झलक शेयर की है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ स्टार राम चरण आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ के मेकर्स ने फिल्म से राम चरण का नया लुक और पहली झलक शेयर की है। मेकर्स की ओर से शेयर की गई इस झलक में राम चरण पेद्दी पहलवान के किरदार में नजर आ रहे हैं। अखाड़े में कुश्ती में हाथ आजमाते राम चरण का ये लुक और पहली झलक जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

इस अंदाज में दिखे राम चरण

मेकर्स ने राम चरण का जो नया पोस्टर साझा किया है, उसमें एक्टर एक पहलवान के तौर पर नजर आ रहे हैं। पोस्टर में राम चरण लंघोट में अखाड़े में बैठे हुए हैं। वो एक भारी सी गदा को पकड़े हुए उस पर अपना सिर टिकाए हुए हैं। पोस्टर में राम चरण बड़े बालों में सिर पर चोटी बांधे हुए हैं। उनकी जबरदस्त बॉडी नजर आ रही है। इस पोस्टर को साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘उसका दृढ़ संकल्प। उसका खेल। उसका गौरव। पेद्दी पहलवान उर्फ राम चरण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’

यह भी पढ़े -जन्मदिन विशेष सालों गायब रहने के बाद अक्षय खन्ना ने कैसे किया धमाकेदार कमबैक?

कब रिलीज होगी फिल्म 'पेद्दी'

राम चरण और जान्हवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह पैन-इंडिया फिल्म पहले 27 मार्च 2026 को आने वाली थी, लेकिन अब इसे अप्रैल के आखिर में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में ए.आर. रहमान का संगीत है।

Created On :   27 March 2026 1:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story