कुमार सानू को आई 90 के दशक की याद, शेयर किया 'मस्ती भरा है ये समा' की रिकॉर्डिंग का अनसुना किस्सा

कुमार सानू को आई 90 के दशक की याद, शेयर किया मस्ती भरा है ये समा की रिकॉर्डिंग का अनसुना किस्सा
पुरानी हिंदी फिल्मों और उनके गाने आज भी ट्रेंड करते रहते हैं। उस दौर के गाने एक बार सुनने के बाद लोग बार-बार उन्हें सुनते थे और याद करते रहते थे। इसी बीच प्रसिद्ध गायक कुमार सानू भी पुराने गानों की यादों में खोए हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। पुरानी हिंदी फिल्मों और उनके गाने आज भी ट्रेंड करते रहते हैं। उस दौर के गाने एक बार सुनने के बाद लोग बार-बार उन्हें सुनते थे और याद करते रहते थे। इसी बीच प्रसिद्ध गायक कुमार सानू भी पुराने गानों की यादों में खोए हुए नजर आ रहे हैं।

गायक ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने 90 के दशक के एक डुएट सॉन्ग 'मस्ती भरा है ये समा' की रिकॉर्डिंग की झलक पेश की। कुमार सानू ने लिखा, "90 के दशक में मैने बहुत सारे गाने रिकॉर्ड किए थे। ये गाने आज भी स्टूडियो की पुरानी टेप्स पर मौजूद हैं।"

उन्होंने बताया कि हर गाने से जुड़ी एक खास याद और गहरी भावना शामिल हैं। गायक ने लिखा, "इस खूबसूरत डुएट गाने को सुनते ही मुझे सीधे फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' की रिकॉर्डिंग सत्रों में खो जाता हूं। वह समय संगीत, जुनून और अविस्मरणीय लोगों से भरा हुआ था। रिकॉर्डिंग के दौरान का माहौल बहुत मस्ती भरा और यादगार था।"

कुमार सानू ने लिखा, "मुझे सबसे ज्यादा गुलशन कुमार जी याद आती है। उनकी दूरदर्शिता और संगीत के प्रति लगाव ने बहुत कुछ संभव बनाया था। गुलशन जी की वजह से ही इतने सुंदर गाने बने। वे हमेशा याद किए जाएंगे। साथ ही, किशन कुमार और छोटे भूषण के साथ बिताए मीठे पल भी कभी नहीं भूल पाते। उन दिनों की दोस्ती और सहयोग आज भी दिल को छू लेते हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' को महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। गाने अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू ने गाए। गाने समीर ने लिखे हैं जबकि संगीत नदीम-श्रवण ने संगीत तैयार किया है।

उन्होंने आखिरी में लिखा, "जैसा कहा जाता है, कुछ गाने पूरी दुनिया के लिए बनते हैं…और कुछ सिर्फ उस खास पल के लिए।"

बता दें कि सॉन्ग 'मस्ती भरा है ये समा' फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' का अनरिलीज्ड सॉन्ग है। हालांकि, इसकी रिकॉर्डिंग वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 12:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story