अयोध्या रामनवमी पर रामलला का 'सूर्य तिलक', पीएम मोदी भी बने दिव्य नजारे के साक्षी

अयोध्या  रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी भी बने दिव्य नजारे के साक्षी
देशभर में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की धूम है। इस दौरान अयोध्या में हर्षोल्लास से रामनवमी का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक हुआ, जिसे देखकर भक्तों में बेहद खुशी और भक्ति का माहौल था। रामलला का ललाट लगभग 4 मिनट 'सूर्य तिलक' से जगमगा उठा।

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। देशभर में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की धूम है। इस दौरान अयोध्या में हर्षोल्लास से रामनवमी का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक हुआ, जिसे देखकर भक्तों में बेहद खुशी और भक्ति का माहौल था। रामलला का ललाट लगभग 4 मिनट 'सूर्य तिलक' से जगमगा उठा।

रामलला के 'सूर्य तिलक' का टीवी पर सीधा प्रसारण खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर भी देखा। इस मौके पर पीएम मोदी ने तालियां भी बजाईं। अब इसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीएम मोदी ने अपने आवास पर रामलला के 'सूर्य तिलक' का दिव्य और भव्य नजारे का सीधा प्रसारण टीवी पर देखा। इस दौरान उन्होंने रामलला की हाथ जोड़कर पूचा-अर्चना भी की।

यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी इस दिव्य पल के साक्षी बने हैं। इससे पहले साल 2024 में जब प्रधानमंत्री मोदी असम में एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे, तब भी उन्होंने समय निकालकर रामलला के सूर्य तिलक के अलौकिक नजारे का सीधा प्रसारण हेलीकॉप्टर से टैबलेट के माध्यम से देखा था।

बता दें कि अयोध्या में दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया। इस दौरान भगवान के ललाट पर सूर्य किरणें पड़ीं और इसके साथ ही रामलला का जन्म भी हुआ। इस दौरान 14 पुजारी गर्भगृह में मौजूद रहे और सूर्य तिलक के बाद आरती हुई। थोड़ी देर के लिए रामलला का पट भी बंद किया गया।

वहीं, सुबह से ही अयोध्या में श्रद्धालुओं का तांता देखने को मिला। लोग दूर-दराज के इलाकों से आए हैं ताकि वे इस धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकें। सुबह-सुबह पवित्र स्नान करने के बाद भक्त रामलला के दर्शन के लिए मंदिर में उमड़ पड़े। सुबह से ही लोग कतारबद्ध होकर भगवान राम के दर्शन का इंतजार कर रहे थे। पूरा शहर भक्ति और उत्साह के माहौल में 'जय श्री राम' के जयकारे से गुंजायमान रहा

जिला प्रशासन ने भी इस अवसर पर सुरक्षा को पूरी तरह सुनिश्चित किया। शहर में पुलिस बलों को विभिन्न स्थानों पर रणनीतिक रूप से तैनात किया गया ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। सुरक्षा व्यवस्था के साथ भक्तों को बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना करने का मौका मिला रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 1:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story