आंध्र प्रदेश में गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में जॉब पाने का मौका, 1 अप्रैल तक भरें फॉर्म
अमरावती, 27 मार्च (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र के जो युवा सरकारी अस्पताल में नौकरी करने का मौका तलाश रहे हैं, उनके लिए एक खास अवसर सामने आया है। आंध्र प्रदेश में गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल (जीजीएच), ओंगोल ने योग चिकित्सक समेत विभिन्न 6 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
जीजीएच ओंगोल ने जिन 6 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कम वोकेशनल काउंसलर, पीयर एजुकेटर, हाउसकीपिंग स्टाफ (पूर्णकालिक) व योग चिकित्सक/नृत्य/संगीत/कला शिक्षक (अंशकालिक) का एक-एक पद और चौकीदार के 2 पद शामिल हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त संस्थान, बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 10वीं उत्तीर्ण/ ग्रैजुएट होने के साथ उनके पास विशिष्ट कौशल/अनुभव पद अनुसार होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो ओपन कैटेगरी (ओसी) उम्मीदवारों के लिए 300 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग/शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए हैं।
योग्य कैंडिडेट्स का चयन मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद अनुसार 5,000 से 25,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल (जीजीएच), ओंगोल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में दिए गए एप्लीकेशन को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर उसे दिए गए पते पर पोस्ट कर दें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   27 March 2026 3:07 PM IST












