Share Market Closing Bell: शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स में 1690 अंकों की बड़ी गिरावट, निफ्टी 22820 के नीचे बंद हुआ

शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स में 1690 अंकों की बड़ी गिरावट, निफ्टी 22820 के नीचे बंद हुआ
आज सेंसेक्स 1690.23 अंक गिरकर 73,583.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 486.85 अंक गिरकर 22,819.60 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) आज (27 मार्च 2026, शुक्रवार) दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद धड़ाम हो गया है। प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 1600 अंकों से अधिक टूटा और एनएसई निफ्टी (Nifty) भी 22820 स्तर के नीचे आ गिरा। कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1690.23 अंक यानि कि 2.25 प्रतिशत गिरकर 73,583.22 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 486.85 अंक यानि कि 2.09 प्रतिशत गिरकर 22,819.60 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 3420 शेयरों में गिरावट देखने को मिली, वहीं 765 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 123 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में श्रीराम फाइनेंस, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इंटरग्लोब एविएशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर ओएनजीसी, टीसीएस, विप्रो, भारती एयरटेल और कोल इंडिया के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें रिलायंस, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर टीसीएस, भारती ऐयरटेल और पावरग्रिड के शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो शुक्रवार को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.81 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 94.17 पर खुला था। जबकि, बीते बुधवार की सुबह रुपया 93.95 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 93.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 799.14 अंक यानि कि 1.06 प्रतिशत गिरकर 74,474.31 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 245.05 अंक यानि कि 1.05 प्रतिशत गिरकर 23,061.40 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते सत्र (25 मार्च 2026, बुधवार) में बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी और शाम को भी यह जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1205.00 अंक यानि कि 1.63 प्रतिशत बढ़कर 75,273.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 394.05 अंक यानि कि 1.72 प्रतिशत बढ़कर 23,306.45 के ऊपर बंद हुआ था।

Created On :   27 March 2026 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story