Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 799 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23100 के नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (27 मार्च 2026, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 799.14 अंक यानि कि 1.06 प्रतिशत गिरकर 74,474.31 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 245.05 अंक यानि कि 1.05 प्रतिशत गिरकर 23,061.40 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 773 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1847 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 240 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, कोल इंडिया और ओएनजीसी के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स कमजोर कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 560.95 अंक यानि कि 0.75 प्रतिशत गिरकर 74,712.50 पर था और निफ्टी 251.95 अंक यानि कि 1.08 प्रतिशत गिरकर 23,054.50 पर था।
बात करें भारतीय रुपया की तो शुक्रवार की सुबह रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.17 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला। जबकि, बीते बुधवार की सुबह रुपया 93.95 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 93.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते सत्र (25 मार्च 2026, बुधवार) में बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 706.74 अंक यानि कि 0.95 प्रतिशत बढ़कर 74,775.19 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 226.15 अंक यानि कि 0.99 प्रतिशत बढ़कर 23,138.55 के ऊपर खुला था।
जबकि, शाम को भी बाजार जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1205.00 अंक यानि कि 1.63 प्रतिशत बढ़कर 75,273.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 394.05 अंक यानि कि 1.72 प्रतिशत बढ़कर 23,306.45 के ऊपर बंद हुआ था।
Created On :   27 March 2026 11:44 AM IST












