Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 1062 अंकों की तेजी, निफ्टी 22840 के पार खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दुनिया भर से मिले अच्छे संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (24 मार्च 2026, मंगलवार) मजबूती के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1,062.38 अंक यानि कि 1.46 प्रतिशत बढ़कर 73,758.77 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 335.70 अंक यानि कि 1.49 प्रतिशत बढ़कर 22,848.35 के ऊपर खुला
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 2066 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 358 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 122 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एशियन पेंट्स, श्रीराम फाइनेंस, टाइटन कंपनी, इंटरग्लोब एविएशन और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 1509.53 अंक यानि कि 2.08 प्रतिशत बढ़कर 74,205.92 पर पहुंच गया और निफ्टी 386.20 अंक यानि कि 1.72 प्रतिशत बढ़कर 22,898.85 पर पहुंच गया था।
बात करें भारतीय रुपया की तो मंगलवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले 34 पैसे की बढ़त देखन को मिली और यह 93.63 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया डॉलर के मुकाबले 93.83 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला था और शाम को यह 93.97 प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (23 मार्च 2026, सोमवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 1,520.65 अंक यानि कि 2.04 प्रतिशत गिरकर 73,012.31 पर खुला था। वहीं निफ्टी 464.65 अंक यानि कि 2.01 प्रतिशत गिरकर 22,649.85 खुला था।
जबकि, शाम को भी बाजार भारी गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1,836.57 अंक यानि कि 2.46 प्रतिशत गिरकर 72,696.39 पर बंद हुआ था और निफ्टी 601.85 अंक यानि कि 2.60 प्रतिशत गिरकर 22,512.65 पर बंद हुआ था।
Created On :   24 March 2026 10:02 AM IST












