Share Market Opening Bell: बढ़त के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स में 323 अंकों की तेजी, निफ्टी 23490 के पार खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (17 मार्च 2026, मंगलवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 323.83 अंक यानि कि 0.43 फीसदी उछलकर 75,826.68 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 85 अंकों की तेजी के साथ 23,493.20 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार में निफ्टी की कंपनियों में टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन और डॉ. रेड्डीज लैब्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, एचयूएल, कोल इंडिया और एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो मंगलवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 3 पैसे चढ़कर 92.39 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 92.44 पर फ्लैट खुला था और शाम को यह 92.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (16 मार्च 2026, सोमवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 106.92 अंक यानि कि 0.14 प्रतिशत गिरकर 74,457.00 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 19.85 अंक यानि कि 0.09 प्रतिशत गिरकर 23,131.25 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 938.93 अंक यानि कि 1.26 प्रतिशत बढ़कर 75,502.85 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 257.70 अंक यानि कि 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,408.80 के स्तर पर बंद हुआ।
Created On :   17 March 2026 10:15 AM IST












