न्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर: TVS Orbiter V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 49,999 रुपए

TVS Orbiter V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 49,999 रुपए
कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर V1 मॉडल 86 किमी तक चलती है। साथ ही, यह सिर्फ 2 घंटे 20 मिनट में 0 से 80% चार्ज हो जाती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस (TVS) ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑर्बिटर वी1 (Orbiter V1) लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। TVS ने अब अपनी सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) शुरू की है। इसके तहत नए Orbiter V1 की एक्स-शोरूम, दिल्ली की शुरुआती कीमत 49,999 रुपए रखी गई है। जबकि, बिना BaaS ऑप्शन के इसकी कीमत 84,500 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...

TVS Orbiter V1 की खूबियां

इस स्कूटर में कलरफुल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें इनकमिंग कॉल अलर्ट, एक कनेक्टेड स्मार्टफोन ऐप और वाइजर के साथ फ्रंट LED हेडलैंप शामिल हैं। बात करें फीचर्स की तो कनेक्टिविटी सूट में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, बैटरी की स्थिति की निगरानी ​​और कॉल व SMS अलर्ट जैसे फंक्शन शामिल हैं। स्कूटर में सुरक्षा के लिए क्रैश और गिरने पर अलर्ट, एंटी-थेप्ट अलर्ट, जियो-फेंसिंग, टाइम-फेंसिंग, हिल-होल्ड असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट और ओवर-द-एयर अपडेट आदि फीचर्स भी दिए गए हैं।

इस स्कूटर में 845mm लंबी सीट मिलती है, जिससे 2 लोग आराम से बैठ सकते हैं और 290mm का स्ट्रेट-लाइन फुटबोर्ड इसमें मिल जाता है। र्गोनॉमिक राइडिंग पोजिशन के लिए स्कूटर में चौड़ा और सीधा हैंडलबार दिया गया है। स्कूटर में 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज भी है जिसमें 2 हेलमेट रखे जा सकते हैं।

TVS Orbiter V1: बैटरी और रेंज

Orbiter V1 में 1.8kWh का बैटरी पैक लगा है और यह मौजूदा Orbiter रेंज में शामिल हो गया है। इस रेंज में अब दो वेरिएंट हैं– V1 जिसमें छोटी बैटरी है और V2 जिसमें 3.1kWh की बड़ी यूनिट है। यह नया V1 वेरिएंट TVS Orbiter को काफी ज्यादा किफायती बनाता है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर V1 मॉडल 86 किमी तक चलती है। साथ ही, यह सिर्फ 2 घंटे 20 मिनट में 0 से 80% चार्ज हो जाती है।

Created On :  

Tags

Next Story