न्यू बाइक: नई Bajaj Pulsar NS200 भारत में हुई लॉन्च, 5-इंच TFT डिस्प्ले और राइडिंग मोड्स के साथ मिले 3 कलर ऑप्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक में शामिल Bajaj Pulsar NS200 को कंपनी ने नए फीचर्स और तकनीकी बदलावों के साथ लॉन्च कर दिया है। नई बाइक में अब 5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले, गूगल मैप्स नेविगेशन, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, बाइक के इंजन की पावर भी बढ़ाई गई है और फ्रंट सस्पेंशन को पहले से बेहतर बनाया गया है। इस बाइक को एबोनी ब्लैक, रेसिंग रेड, पर्ल मेटैलिक व्हाइट और नार्डो ग्रे जैसे रंगों में पेश किया गया है। इनमें नार्डो ग्रे नया रंग विकल्प है।
नई Bajaj Pulsar NS200 की कीमत 1,60,374 लाख रुपए से शुरू होती है। यह कीमत दिल्ली की एक्स-शोरूम कीमत है, इसलिए अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्क के कारण ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती है। आइए जानते हैं इस बाइक की खूबियां...
नई Bajaj Pulsar NS200 कितनी खास?
नई पल्सर एनएस 200 के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। बाइक का स्पोर्टी लुक, मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्ट्रीटफाइटर स्टाइल पहले की तरह बरकरार है। कंपनी ने मुख्य रूप से इसके फीचर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और परफॉर्मेंस पर काम किया है। नई Pulsar NS200 में पुराने LCD डिस्प्ले की जगह 5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले में गूगल मैप्स मिररिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे नेविगेशन की जानकारी स्क्रीन पर देखना आसान हो जाता है। इसके अलावा इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
नई Bajaj Pulsar NS200 में इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल-बाय-वायर तकनीक दी गई है। इस तकनीक की मदद से बाइक में अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए जा सकते हैं। इसके साथ बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलता है। इसके अलावा बाइक में बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दिया गया है। इसकी मदद से राइडर क्लच का इस्तेमाल किए बिना ऊपर और नीचे के गियर बदल सकता है, बशर्ते गियर बदलने की स्थिति सिस्टम के लिए उपयुक्त हो।
इसके अलावा, पैनिक ब्रेक अलर्ट फीचर दिया गया है। नई Pulsar NS200 में हेजर्ड स्विच भी दिया गया है। नई NS200 में आगे की तरफ 37mm के अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क दिए गए हैं। पीछे की तरफ बाइक में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है, जबकि इसका पेरिमीटर फ्रेम और बॉक्स-सेक्शन स्विंगआर्म बरकरार रखा गया है।
यह भी पढ़े -Bajaj Pulsar N250SS नए लुक के साथ हुई लॉन्च, इसमें हैं 6 गियर्स और Type-C Port जैसे कई फीचर्स
नई Bajaj Pulsar NS200: इंजन और पावर
नई बाइक में पहले की तरह 199.5cc का सिंगल-सिलेंडर, चार-वाल्व और लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इस इंजन से अब 25.5 PS की अधिकतम पावर मिलती है, जबकि पुराने मॉडल में यह आंकड़ा 24.5 PS था। इस तरह बाइक की पावर में 1 PS की बढ़ोतरी हुई है। इंजन का अधिकतम टॉर्क 18.7 Nm बताया गया है। इसके साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
Created On :  


