न्यू हीरो बाइक: Hero Xtreme 160R 4V नए अपडेट्स और शानदार कलर के साथ लॉन्च, कीमत 1.27 लाख रुपए से शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी स्पोर्टी बाइक Hero Xtreme 160R 4V को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक के डिजाइन से लेकर फीचर्स और टेक्नोलॉजी तक में बदलाव किए हैं। नए मॉडल में स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट के साथ एक नया कार्बन वेरिएंट भी शामिल किया गया है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। प्रो और कार्बन वेरिएंट की डिलीवरी 1 नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट की डिलीवरी जनवरी 2027 से शुरू होगी।
साथ ही अब यह बाइक नए आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगी। स्टैंडर्ड वेरिएंट Firestorm Red और Pearl Black रंगों में उपलब्ध है। प्रो वेरिएंट में Pro Red और Pro Black कलर दिए गए हैं। वहीं, सबसे महंगे कार्बन वेरिएंट में Carbon Red, Carbon Black, Carbon Grey और Abrax Orange जैसे रंग मिलते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
यह भी पढ़े -Royal Enfield Classic 650 Hypershift स्पेशल एडिशन लॉन्च, रोशनी पड़ते ही बदल जाएगा बाइक का रंग, कीमत 4.25 लाख रुपए
नई Hero Xtreme 160R 4V की कीमत और कलर ऑप्शन
इस बाइक के स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपए है। प्रो वेरिएंट की कीमत 1.37 लाख रुपए रखी गई है, जबकि कार्बन वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 1.41 लाख रुपए खर्च करने होंगे। ये शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतें दिल्ली के लिए बताई गई हैं। शहर और डीलरशिप के हिसाब से ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती है।
नई Hero Xtreme 160R 4V में क्या खास?
नई Hero Xtreme 160R 4V के डिजाइन में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। बाइक के फ्यूल टैंक के आसपास के हिस्से को नया और ज्यादा मस्कुलर लुक दिया गया है। इसके बॉडी पैनल और पीछे की सीट के आसपास के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिलता है। नई बाइक में H-शेप वाली LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ नया LED हेडलैंप दिया गया है। कंपनी ने बाइक के अलग-अलग वेरिएंट को उनके फीचर्स और स्टाइल के हिसाब से तैयार किया है।
यह भी पढ़े -नई Audi Q3 भारत में हुई लॉन्च, इसमें है 204hp का पावरफुल इंजन, 9 एयरबैग और ADAS जैसे कई फीचर्स, जानिए कीमत और खूबियां
नई Hero Xtreme 160R 4V का सबसे खास अपडेट इसका डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसके टॉप कार्बन वेरिएंट में नया TFT डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट में LCD डिस्प्ले ही मिलता है। कार्बन वेरिएंट में बैकलिट स्विच और एडजस्ट होने वाला क्लच लीवर भी दिया गया है। प्रो और कार्बन वेरिएंट में राइड-बाय-वायर तकनीक दी गई है। इन दोनों वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है।
नई Hero Xtreme 160R 4V के प्रो और कार्बन वेरिएंट में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं, जिनके नाम Rain, Road और Sport हैं। बाइक में ड्रैग रेस टाइमर भी दिया गया है। सुरक्षा के लिए पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसी सुविधा भी है। हालांकि, सभी फीचर्स हर वेरिएंट में नहीं मिलते। स्टैंडर्ड मॉडल में राइडिंग मोड और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं नहीं दी गई हैं।
नई Hero Xtreme 160R 4V के वेरिएंट के अनुसार सस्पेंशन और ब्रेकिंग से जुड़ी सुविधाओं में अंतर मिलता है। स्टैंडर्ड वेरिएंट में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन मिलता है, जबकि प्रो और कार्बन वेरिएंट में अपसाइड-डाउन यानी USD फ्रंट फोर्क दिए गए हैं। प्रो और कार्बन वेरिएंट में ड्यूल-चैनल ABS मिलता है, जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट में सिंगल-चैनल ABS दिया गया है।
यह भी पढ़े -टेस्ला ने पेश की उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, हवा में छलांग लगाने के बाद पलटी और जमीन पर लैंड हुई, बुकिंग शुरू
नई Hero Xtreme 160R 4V: इंजन और पावर
नई Hero Xtreme 160R 4V में 164.32cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड, फोर -वाल्व इंजन दिया गया है। यह इंजन अब 8,750 आरपीएम पर 17.1 PS की पावर पैदा करता है। इंजन के साथ पांच-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
Created On :   17 Oct 2026 5:00 PM IST












