न्यू बाइक: KTM 200 Duke भारत में दमदार इंजन और शानदार फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

KTM 200 Duke भारत में दमदार इंजन और शानदार फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
नई बाइक की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 2,07,140 रुपए रखी गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वाले युवाओं के बीच KTM Duke सीरीज काफी पॉपुलर है। वहीं अब कंपनी ने अपनी अपडेटेड KTM 200 Duke को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार बाइक के इंजन में बड़ा बदलाव करने के बजाय इसके फीचर्स और तकनीक को बेहतर बनाया है। नई बाइक की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 2,07,140 रुपए रखी गई है। देखा जाए तो यह पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 1,552 रुपए महंगी है।

अपडेटेड KTM 200 Duke में क्या खास?

बाइक के नए मॉडल में कंपनी ने इसकी स्पोर्टी पहचान को बरकरार रखा है। बाइक का स्ट्रीटफाइटर लुक, मस्कुलर फ्यूल टैंक और ट्विन एलईडी हेडलाइट इसे स्पोर्टी पहचान देते हैं। इस बार कंपनी ने लिक्विड कार्बन और स्लेट ग्रे नाम के दो नए रंग पेश किए हैं। लिक्विड कार्बन में पहली बार बाइक को पूरी तरह ब्लैक कलर की फिनिश दी गई है, जबकि स्लेट ग्रे का विकल्प भी मिलेगा।

KTM 200 Duke में 5 इंच की कलर TFT स्क्रीन दी गई है। इस स्क्रीन पर राइडर बाइक से जुड़ी जरूरी जानकारी देख सकता है। इसमें कनेक्टिविटी से जुड़े फीचर्स भी मिलते हैं, जिनकी मदद से फोन और हेडसेट के साथ कुछ सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। नई बाइक में राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर भी दिया गया है।

नई KTM 200 Duke का सबसे बड़ा बदलाव इसके इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स में देखने को मिला है। कंपनी ने इसमें राइड-बाय-वायर तकनीक, ट्रैक्शन कंट्रोल, दो राइडिंग मोड और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स दिए हैं। नई KTM 200 Duke में आगे की तरफ 43 मिमी के WP अपसाइड-डाउन फोर्क सस्पेंशन और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इस बाइक में आगे 320 मिमी की डिस्क ब्रेक और पीछे डिस्क ब्रेक मिलती है।

इंजन में नहीं हुआ बदलाव

नई KTM 200 Duke में पहले वाला 199.5 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 10,000 आरपीएम पर 25 पीएस की अधिकतम पावर और 8,000 आरपीएम पर 19.3 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

Created On :  

Tags

Next Story