आगामी एसयूवी: Hyundai Creta 2027 की टेस्टिंग के दौरान फिर हुई स्पॉट, नए डिजाइन और दमदार हाइब्रिड इंजन के साथ होगी लॉन्च!

Hyundai Creta 2027 की टेस्टिंग के दौरान फिर हुई स्पॉट, नए डिजाइन और दमदार हाइब्रिड इंजन के साथ होगी लॉन्च!
इस बार सामने आई तस्वीरों में इसका लोअर वेरिएंट नजर आया है, जिसमें स्टील व्हील्स और व्हील कवर देखने को मिले हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Hyundai Creta का नाम सबसे पॉपुलर मिड-साइज SUV में शामिल है। अब कंपनी अपनी इस SUV को एक नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच 2027 Hyundai Creta को एक बार फिर भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार सामने आई तस्वीरों में इसका लोअर वेरिएंट नजर आया है, जिसमें स्टील व्हील्स और व्हील कवर देखने को मिले हैं। नई जनरेशन Creta में पहले के मुकाबले ज्यादा आकर्षक डिजाइन, बड़ा केबिन, नई टेक्नोलॉजी और सबसे खास स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस आगामी एसयूवी से जुड़ी अन्य डिटेल...

नए डिजाइन के साथ बदलेगा Hyundai Creta का अंदाज

नई Hyundai Creta 2027 में इस बार कंपनी काफी बड़े डिजाइन बदलाव कर सकती है। टेस्टिंग के दौरान सामने आए मॉडल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका डिजाइन मौजूदा Creta से काफी अलग होगा। नई SUV में पहले के मुकाबले ज्यादा बॉक्सी और मस्कुलर डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसका फ्रंट लुक अधिक सीधा हो सकता है। साथ ही इसमें नई LED लाइटिंग, अपडेटेड ग्रिल, नए डिजाइन के बंपर और आकर्षक अलॉय व्हील्स दिए जाने की संभावना है। नई Creta का डिजाइन Hyundai की नई ग्लोबल SUV डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित हो सकता है। इसमें कंपनी की नई Tucson जैसी डिजाइन झलक देखने को मिल सकती है। हाल ही में गुरुग्राम के आसपास टेस्टिंग के दौरान देखे गए एक मॉडल में 205/65 R16 टायर और स्टील व्हील्स दिखाई दिए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इसके अलग-अलग वेरिएंट की टेस्टिंग कर रही है।

नए K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी 2027 Hyundai Creta

नई जनरेशन Hyundai Creta में सबसे बड़ा बदलाव इसके प्लेटफॉर्म को लेकर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसे Hyundai-Kia के नए K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार कर सकती है। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नई जनरेशन Kia Seltos में भी किया जा रहा है। इस नए प्लेटफॉर्म का फायदा यह होगा कि SUV की मजबूती, सुरक्षा और ड्राइविंग अनुभव में सुधार किया जा सकेगा। इसके अलावा नई Creta के मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा लंबा और चौड़ा होने की उम्मीद है। इससे कार के अंदर यात्रियों को अधिक जगह मिल सकती है। खासकर पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए लेगरूम और केबिन स्पेस बेहतर हो सकता है।

पहली बार मिल सकता है स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन

रिपोर्ट्स के अनुसार, Hyundai नई Creta में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन पर आधारित स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दे सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक हाइब्रिड इंजन की पावर, माइलेज और बैटरी क्षमता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हाइब्रिड इंजन के अलावा नई Hyundai Creta में मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प भी जारी रहने की उम्मीद है।

Created On :  

Tags

Next Story