न्यू स्कूटर: Hero Destini 110 Classique Edition भारत में लॉन्च, मिला डुअल-टोन कलर और रेट्रो लुक, कीमत 76,400 रुपए

Hero Destini 110 Classique Edition भारत में लॉन्च, मिला डुअल-टोन कलर और रेट्रो लुक, कीमत 76,400 रुपए
इसमें नियो-रेट्रो स्टाइलिंग देखने को मिलती है, जो स्कूटर को क्लासिक और मॉडर्न दोनों तरह का लुक देती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपने पॉपुलर फैमिली स्कूटर Destini 110 का नया स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Hero Destini 110 Classique Edition नाम दिया है। नए मॉडल में कंपनी ने नियो-रेट्रो डिजाइन, आकर्षक डुअल-टोन कलर और कई खास कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। हालांकि, नए एडिशन में इंजन और मैकेनिकल फीचर्स पहले जैसे ही मिलेंगे।

Hero Destini 110 Classique Edition में क्या खास?

हीरो डेस्टिनी 110 के क्लासिक एडिशन में पुराने मॉडल की अपेक्षा डिजाइन बदलाव देखने को मिलता है। इसमें नियो-रेट्रो स्टाइलिंग देखने को मिलती है, जो स्कूटर को क्लासिक और मॉडर्न दोनों तरह का लुक देती है। कंपनी ने इस नए एडिशन को दो डुअल-टोन कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसमें पहला Matt Goldfish Silver/Light Industrial Grey कलर है, जिसके साथ ब्राउन कलर के इनर पैनल दिए गए हैं। वहीं दूसरा Matt Aries Brown कलर है, जिसमें ब्लैक कलर के इनर पैनल मिलते हैं।

इसके अलावा स्कूटर के फ्रंट हैंडल कवर और साइड पैनल पर नए ग्राफिक्स और स्ट्राइप्स दिए गए हैं। इसके रियर व्यू मिरर और सीट को भी कलर के हिसाब से तैयार किया गया है। स्कूटर को खास पहचान देने के लिए इसमें 3D Classique Edition बैज और ब्रांडेड रिम टेप भी लगाया गया है।

फीचर्स और हार्डवेयर

फीचर्स की बात करें तो इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED टेल लैंप और LED पोजिशन लैंप दिए गए हैं। इसके अलावा स्कूटर में डिजिटल और एनालॉग का मिला-जुला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। स्कूटर में आगे की तरफ सामान रखने के लिए स्टोरेज कम्पार्टमेंट दिया गया है। इसमें मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। वहीं सीट के नीचे 19 लीटर की स्टोरेज क्षमता दी गई है। इसमें बूट लैंप भी मिलता है। सस्पेंशन की बात करें तो इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में सिंगल साइडेड शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। स्कूटर में ट्यूबलेस टायर भी मिलते हैं।

इंजन में नहीं किया गया कोई बदलाव

इंजन की बात करें तो Hero MotoCorp ने नए Classique Edition में पहले वाला ही 110.9cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है। यह इंजन 7,250 rpm पर 8 bhp की अधिकतम पावर और 5,750 rpm पर 8.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें कंपनी की i3S यानी Idle Stop-Start System तकनीक भी दी गई है। यह तकनीक ट्रैफिक में स्कूटर के कुछ समय तक रुके रहने पर इंजन को अपने आप बंद कर देती है और दोबारा एक्सीलरेटर देने पर इंजन चालू हो जाता है। इससे ईंधन की बचत करने में मदद मिलती है।

Created On :  

Tags

Next Story