न्यू ईवी: Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 500 किमी से ज्यादा की रेंज, फीचर्स भी दमदार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सईवी 9ई सिनेलक्स एडिशन (Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition) को लॉन्च किया है। यह नया एडिशन टॉप-ऑफ-द-लाइन पैक थ्री वेरिएंट पर आधारित है। इसे दो नए रंगों सैटिन ब्लैक और सैटिन व्हाइट में पेश किया गया है। इसमें 79 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा चलेगी।
कंपनी के अनुसार, इसकी बुकिंग 2 मार्च से ही शुरू हो गई है और इसकी डिलीवरी 10 मार्च 2026 से होने लगेगी। बात करें कीमत की तो, Mahindra XEV 9e Cinelux Edition को 29.35 लाख रुपए की एक्स-शोरूम प्राइज पर पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी खूबियां...
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition की खूबियां
महिंद्रा की सबसे प्रीमियम और हाई-टेक इलेक्ट्रिक एसयूवी के एक्सीरियर में जहां दो नए कलर दिए गए हैं, वहीं केबिन में थीम चेस्टनट ब्राउन और नॉक्टर्न ब्लैक स्मूथ लेदरेट में दी गई है। इसके डैशबोर्ड, सीट और दरवाजों की फिनिश को ज्यादा आरामदायक और साउंडप्रूप बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। ईवी में ट्रिपल HD डिस्प्ले दिया गया है, साथ ही इसमें 16-स्पीकर वाला हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम मिलता है, जो डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट करता है।
फीचर्स की बात करें तो, इसमें सामने के शीशे पर विजन-एक्स एआर हेड्स-अप डिस्प्ले, आईडेंटिटी ड्राइवर और ऑक्यूपेंट मॉनिटरिंग, हैंड्सफ्री पार्क, सिक्योर 360 के साथ काफी कुछ शामिल है। इसके अलावा इसमें कैंप, कीप और पॉपाल एचवीएसी मोड, कस्टम ड्राइव मोड, डिजिटल की, सिक्योर 360 प्रो और पर्सनलाइज्ड यूजर प्रोफाइल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
बैटरी और रेंज
इस ईवी में 79 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज करने पर यह 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है। इसमें दी गई रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से ईवी को 286hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क मिलता है। फिलहाल यह सिर्फ रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वर्जन में उपलब्ध है।
Created On :   2 March 2026 2:20 PM IST















