न्यू बाइक: TVS Apache RTX 300 के वेटिंग पीरियड का हुआ खुलासा, जानिए कब तक करना होगा इंतजार और क्या हैं इस बाइक की खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस (TVS) की पहली एडवेंचर मोटरसाइकिल अपाचे आरटीएक्स 300 (TVS Apache RTX 300) को कुछ समय पहले लॉन्च किया गया था। वहीं हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बाइक की डिमांड काफी बढ़ी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यदि आप इस मोटरसाइकिल को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको इसके लिए तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से वेटिंग पीरियड को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियों के बारे में...
यह भी पढ़े -Nissan Gravite भारत में हुई लॉन्च, बेहतरीन लुक और फीचर्स के साथ आने वाली यह देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार है
TVS Apache RTX 300 की कीमत
टीवीएस मोटर की Apache RTX 300 तीन ट्रिम्स: बेस, टॉप और बिल्ट-टू-ऑर्डर (BTO) में उपलब्ध होगी। इसकी शुरुआती कीमत 1.99 लाख रुपए रखी गई है, जो कि 2.29 लाख रुपए तक जाती है। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।
TVS Apache RTX 300 क्या खास?
टीवीएस की Apache RTX 300 का लुक मस्कुलर है और रैली-प्रेरित है। इसमें रैली से प्रेरित शार्प लाइन्स और एंगुलर DRLs के साथ लेविटेटिंग मेन बीम रिफ्लेक्टर्स, LED हेडलैंप हैं। पीछे की ओर टेल लैंप ब्लेड्स, सिग्नेचर लाइटिंग दी गई है। इसके साथ ही इसमें एक लंबी विंडस्क्रीन है, साथ ही बाइक में एक सेमी-फेयर्ड बॉडीवर्क और स्कल्प्टेड टैंक स्टेप्ड सीट भी है। इसमें एक हाई-माउंटेड एग्जॉस्ट और आगे व पीछे के बॉडीवर्क में लाल 'RTX' एक्सेंट शामिल हैं।
बात करें फीचर्स की तो, इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी और एडवांस्ड तकनीक मिल जाती है। जिसमें कई राइड मोड्स (जैसे कि अर्बन, रेन, टूर, और रैली) हैं। इसमें 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले दी गई है, जो राइडर को नेविगेशन और राइड मोड के बारे में जानकारी प्रदान करती है। बाइक में क्विकशिफ्टर और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
TVS Apache RTX 300: इंजन और पावर
इस बाइक में 299.1 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 36 PS की पावर और 28.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है।
Created On :  


