न्यू ईवी: Maruti Suzuki e- Vitara भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स, बैटरी और रेंज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने आखिरकार भारत में अपनी फुली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई- विटारा (E- Vitara) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बैटरी एज सर्विस (BaaS) रेंटल सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत पेश किया है। ऐसे में बिना बैटरी के कार की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तय की गई है, हालांकि ये इंट्रोडक्ट्री प्राइस है और सिर्फ 31 मार्च 2026 तक के लिए ही वैलिड है। इच्छुक ग्राहक मारुति ई विटारा की आधिकारिक बुकिंग, मारुति सुजुकी के प्रीमियम NEXA शोरूम से कर सकते हैं। इसके लिए टोकन राशि 21,000 रुपए तय की गई है।
कंपनी ने इसे हार्टेक्ट-ई प्लेटफॉर्म को टोयोटा के साथ मिलकर डेवलप किया है। ई- विटारा का डिजाइन मॉडर्न और क्लीन है। इसकी लंबाई 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm, ऊंचाई 1,640mm और व्हीलबेस 2,700mm का है। आइए जानते हैं इस आगामी ईवी से जुड़ी अन्य डिटेल...
Maruti Suzuki E- Vitara: एक्सटीरियर और इंटीरियर
एसयूवी में स्कल्प्टेड बोनट और बोल्ड बम्पर दिया गया है। इसमें ट्राई-स्लैश एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट फ्रंट को आकर्षित लुक देती हैं। इसके आगे के किनारों पर चार्जिंग पोर्ट और पीछे के व्हील आर्च पर कर्व दिए गए हैं। साथ ही इसमें रियर डोर हैंडल को सी-पिलर तक ले दिया गया है। इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें लाइटबार-स्टाइल टेल लैंप दिया गया है।
बात करें इंटीरियर की तो इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई हैं। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के अलावा कई सारे फीचर्स मिल जाते हैं। इसमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच टचस्क्रीन (फ्लोटिंग ड्यूल-डेक सेंटर कंसोल पर), डुअल-टोन थीम, मल्टी-कलर एम्बियंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फिक्स्ड ग्लास सनरूफ और हार्मन-ट्यूनड ऑडियो सिस्टम आदि शामिल हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के फीचर्स दिए गए हैं।
Maruti Suzuki E- Vitara: बैटरी और रेंज
e-Vitara को तीन ट्रिम में पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट डेल्टा में 49kWh बैटरी मिलेगी, वहीं Zeta और Alpha ट्रिम में 61kWh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसका 49kWh FWD वर्जन 144hp पावर और 189Nm टॉर्क जनरेट करेगा। वही 61kWh FWD वर्जन 174hp पावर और 189Nm टॉर्क जनरेट करेगा। बड़े बैटरी पैक को डुअल-मोटर ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप दिया गया है।
Created On :  



