न्यू ईवी: Tata Punch EV फेसलिफ्ट भारत में 9.69 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च, मिलेगी 468KM की रेंज

Tata Punch EV फेसलिफ्ट भारत में 9.69 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च, मिलेगी 468KM की रेंज
नई टाटा पंच को मीडियम रेंज (30kWh) और लांग रेंज (40kWh) बैटरी पैक के साथ दो ऑप्शन में पेश किया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी माइक्रो- इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच (Punch.ev) का 2026 फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस रिफ्रेश्ड मॉडल की स्टाइलिंग में हल्के बदलाव देखने को मिलते हैं। यह पहले ज्यादा बोल्ड नजर आती है और इसके बैटरी पैक में भी बदलाव किया गया है। इसमें तीन नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन भी मिलते हैं, जिनके साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ मिलता है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और बहुत जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू की जाएगी। खास बात यह कि, नई Tata Punch.ev का बेस मॉडल पहले के मुकाबले सस्ता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

Tata Punch.ev फेसलिफ्ट की कीमत

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसके अलावा शुरुआती कीमत को और कम करने के लिए, टाटा बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) ऑप्शन भी दे रही है। जिसके बाद आप इसे 6.49 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इसमें 2.6 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से अलग बैटरी सब्सक्रिप्शन चार्ज लगेगा।

Tata Punch.ev फेसलिफ्ट में क्या खास?

Punch EV Facelift में नया फ्रंट बंपर दिया गया है, जिसमें अब क्लोज्ड ग्रिल देखने को मिलती है। अब इसमें Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट दी गई है। यह ईवी अब पहले से ज्यादा बोल्ड नजर आती है और इसका फ्रंट लुक ज्यादा मॉडर्न नजर आता है। इसमें पीछे की तरफ अब कनेक्टेड LED टेललैंप दिए गए हैं। इसमें 16 इंच के नए एयरो ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील दिए गए हैं।

बात करें फीचर्स की तो फेसलिफ्ट में जाना-पहचाना डैशबोर्ड लेआउट और डुअल-टोन थीम बरकरार है, जिसे अब रिवाइज्ड ट्रिम फिनिश से कॉम्प्लिमेंट किया गया है। टॉप ट्रिम्स में 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले लगा है। इसमें वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स वेरिएंट के हिसाब से दिए गए हैं। Punch.ev टाटा के कनेक्टेड इकोसिस्टम को भी इंटीग्रेट करता है, जिससे यूजर्स IRA.ev ऐप के जरिए चार्जिंग की जानकारी और गाड़ी का डेटा एक्सेस कर सकते हैं।

सुरक्षा के लिहाज से Punch.ev फेसलिफ्ट में सेफ्टी इक्विपमेंट में सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग शामिल हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट भी हैं। एडिशनल ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स में हाई बीम असिस्ट और हायर ट्रिम्स पर 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं, जो एक्टिव सेफ्टी और पार्किंग की सुविधा दोनों को बढ़ाते हैं।

Tata Punch.ev फेसलिफ्ट: बैटरी और रेंज

नई टाटा पंच को मीडियम रेंज (30kWh) और लांग रेंज (40kWh) बैटरी पैक के साथ दो ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ा 40kWh का बैटरी पैक दिया गया है। ये बैटरी सिंगल चार्ज में 468 किलोमीटर (ARAI टेस्टेड) तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करेगी। इसकी बैटरी महज 15 मिनट की चार्जिंग में करीब 135 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। जबकि, डीसी फास्ट DC चार्जर की मदद से इसकी बैटरी को केवल 26 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

Created On :   20 Feb 2026 5:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story