Share Market Opening Bell: गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले
आज सेंसेक्स 8.73 अंक नीचे 78,197.25 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 6.80 अंक नीचे 24,254.80 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (11 मार्च 2026, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 8.73 अंक यानि कि 0.01 प्रतिशत नीचे 78,197.25 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.80 अंक यानि कि 0.03 प्रतिशत नीचे 24,254.80 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान 1474 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 711 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 160 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंटरग्लोब एविएशन, जियो फाइनेंशियल और कोल इंडिया के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, श्रीराम फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सत्र में इक्विटी सूचकांक सपाट कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 96.66 अंक यानि कि 0.12 प्रतिशत नीचे 78,109.32 पर और निफ्टी 45.30 अंक यानि कि 0.19 प्रतिशत नीचे 24,216.30 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो बुधवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 91.94 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया 91.93 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 91.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (10 मार्च 2026, मंगलवार) बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 586.48 अंक यानि कि 0.76 प्रतिशत बढ़कर 78,152.64 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 166.95 अंक यानि कि 0.69 प्रतिशत बढ़कर 24,195.00 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 639.82 अंक यानि कि 0.82 प्रतिशत बढ़कर 78,205.98 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 233.55 अंक यानि कि 0.97 प्रतिशत बढ़कर 24,261.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   11 March 2026 9:39 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story