Share Market Closing Bell: शेयर बाजार में मचा कोहराम, सेंसेक्स 1097 अंक लुढ़का, निफ्टी 24450 पर बंद हुआ

शेयर बाजार में मचा कोहराम, सेंसेक्स 1097 अंक लुढ़का, निफ्टी 24450 पर बंद हुआ
आज सेंसेक्स 1097.00 अंक गिरकर 78,918.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 315.45 अंक की गिरावट के साथ 24,450.45 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ईरान-इजरायल जंग से मिडिल ईस्‍ट में बने तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में एक बार फिर से दिखाई दिया है। एक दिन की राहत के बाद प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही धराशाई हो गए, जिससे निवेशकों में कोहराम मच गया है। कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (06 मार्च 2026, शुक्रवार) बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1097.00 अंक यानि कि 1.37 प्रतिशत गिरकर 78,918.90 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 315.45 अंक यानि कि 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,450.45 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 2217 शेयरों में गिरावट देखने को मिली, वहीं 1813 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 169 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, श्रीराम फाइनेंस, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, ओएनजीसी और सन फार्मा के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्याद नुकसान में रहे। दूसरी ओर 6 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस, सनफार्मा और एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो शुक्रवार को यह दिन के सबसे निचले स्तर 91.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 91.65 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 91.57 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 91.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया था।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 451.25 अंक यानि कि 0.56 प्रतिशत गिरकर 79564.65 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 155.05 अंक यानि कि 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24610.85 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (05 मार्च 2026, गुरुवार) बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और शाम को यह बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 899.71 अंक बढ़कर 80,015.90 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 285.40 अंक की बढ़त के साथ 24,765.90 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   6 March 2026 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story