Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 899 अंकों की तेजी, निफ्टी 24760 के पार बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (05 मार्च 2026, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 899.71 अंक यानि कि 1.14 प्रतिशत बढ़कर 80,015.90 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 285.40 अंक यानि कि 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,765.90 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में निफ्टी 50 की कंपनियों में अडाणी पोर्ट्स, हिंडाल्को, एलएंडटी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर टेक महिन्द्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, एसबीआई और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें अडाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, एनटीपीसी, रिलायंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, पावरग्रिड और एमएंडएम के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 11 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें टेक महिन्द्रा, एचसीएल टेक, हिन्दुस्तान यूनिलिवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और इन्फोसिस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो गुरुवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले 54 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 91.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 91.57 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले बुधवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.14 प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 351.83 अंक यानि कि 0.44 प्रतिशत बढ़कर 79468.02 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 99.25 अंक यानि कि 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,579.75 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (04 मार्च 2026, बुधवार) शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को यह गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1,122.66 अंकों गिरकर 79,116.19 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 385.20 अंक गिरकर 24,480.50 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   5 March 2026 4:39 PM IST












