Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 361 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25620 के नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (24 फरवरी 2026, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 361.18 अंक यानि कि 0.43 प्रतिशत गिरकर 82,933.48 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 116.85 अंक यानि कि 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,607.25 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 12 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 24 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 4 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और बजाज ऑटो के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में थे। जबकि ओएनजीसी, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, मैक्स हेल्थकेयर और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स कमजोर कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 197.40 अंक यानि कि 0.24 प्रतिशत नीचे 83,097.26 पर और निफ्टी 118.10 अंक यानि कि 0.46 प्रतिशत नीचे 25,594.90 पर था।
बात करें भारतीय रुपया की तो मंगलवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 90.93 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 90.76 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह डॉलर के मुकाबले 90.88 पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (23 फरवरी 2026, सोमवार) बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 225.44 अंक यानि कि 0.27 प्रतिशत बढ़कर 83,040.15 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 59.90 अंक यानि कि 0.23 प्रतिशत बढ़कर 25,631.15 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को भी बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 479.95 अंक यानि कि 0.58 प्रतिशत बढ़कर 83,294.66 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 141.75 अंक यानि कि 0.55 प्रतिशत बढ़कर 25,713.00 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   24 Feb 2026 9:30 AM IST












