Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 225 अंकों की तेजी, निफ्टी 25630 के ऊपर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (23 फरवरी 2026, सोमवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 225.44 अंक यानि कि 0.27 प्रतिशत बढ़कर 83,040.15 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 59.90 अंक यानि कि 0.23 प्रतिशत बढ़कर 25,631.15 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1676 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 830 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 257 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, मैक्स हेल्थकेयर, टेक महिंद्रा, एचयूएल के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में थे, जबकि सिप्ला, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, कोल इंडिया और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में थे।
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स में मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 128.29 पॉइंट यानि कि 0.15 प्रतिशत बढ़कर 82,943.00 पर और निफ्टी 215.20 पॉइंट यानि कि 0.84 प्रतिशत बढ़कर 25,786.45 पर था।
बात करें भारतीय रुपया की तो सोमवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले 22 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 90.76 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते सत्र में शुक्रवार की सुबह रुपया 90.94 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 90.98 पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते सत्र (19 फरवरी 2026, गुरुवार) में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 21.89 अंक यानि कि 0.03 प्रतिशत बढ़कर 82,520.03 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 17.20 अंक यानि कि 0.07 प्रतिशत बढ़कर 25,471.55 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 316.57 अंक यानि कि 0.38 प्रतिशत बढ़कर 82,814.71 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 116.90 अंक यानि कि 0.46 प्रतिशत बढ़कर 25,571.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   23 Feb 2026 10:14 AM IST
