Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 208 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25600 से नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (17 फरवरी 2026, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 208.50 अंक यानि कि 0.25 प्रतिशत नीचे 83,068.65 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 87.85 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत नीचे 25,594.90 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1014 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1111 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 157 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एलएंडटी, इंटरग्लोब एविएशन और ओएनजीसी के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, श्रीराम फाइनेंस, ट्रेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और सिप्ला के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 37.04 अंक यानि कि 0.04 प्रतिशत नीचे 83,240.11 पर और निफ्टी 89.75 अंक यानि कि 0.35 प्रतिशत नीचे 25,593 पर था।
बात करें भारतीय रुपया की तो मंगलवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला और यह 90.67 प्रति डॉलर पर सपाट खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 90.60 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 90.65 पर फ्लैट बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (16 फरवरी 2026, सोमवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 72.58 अंक यानि कि 0.09 प्रतिशत नीचे 82,554.18 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 21.20 अंक यानि कि 0.08 प्रतिशत नीचे 25,449.90 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 650.39 अंक यानि कि 0.79 प्रतिशत बढ़कर 83,277.15 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 211.65 अंक यानि कि 0.83 प्रतिशत बढ़कर 25,682.75 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   17 Feb 2026 10:39 AM IST












