Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 755 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25890 से नीचे खुला

सेंसेक्स में 755 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25890 से नीचे खुला
आज सेंसेक्स 755.40 अंक गिरकर 82,919.52 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 223.30 अंक गिरकर 25,583.90 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (13 फरवरी 2026, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 755.40 अंक यानि कि 0.90 प्रतिशत गिरकर 82,919.52 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 223.30 अंक यानि कि 0.87 प्रतिशत गिरकर 25,583.90 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी की कंपनियों में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इटरनल, टाटा कंज्यूमर, भारती एयरटेल और एचडीएफसी लाइफ के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंडाल्को और विप्रो के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 650.42 अंक यानि कि 0.78 प्रतिशत गिरकर 83,024.50 पर था और निफ्टी 345.70 अंक यानि कि 1.34 प्रतिशत गिरकर 25,461.50 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो शुक्रवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले मामूली गिरावट देखने को मिली और यह 90.66 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 90.49 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 90.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (12 फरवरी 2026, गुरुवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 391.77 अंक यानि कि 0.47 प्रतिशत नीचे 83,841.87 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 109.50 अंक यानि कि 0.42 प्रतिशत नीचे 25,844.35 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को भी बाजार गिरावट के साथ बही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 558.72 अंक यानि कि 0.66 प्रतिशत नीचे 83,674.92 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 146.65 अंक यानि कि 0.57 प्रतिशत नीचे 25,807.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   13 Feb 2026 11:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story