New Delhi News: तीसरी तिमाही में सात्विक एनर्जी को हुआ 99 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, कैपेसिटी यूटिलाइजेशन रहा 81 प्रतिशत

New Delhi News. सौर पीवी मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी सात्विक ग्रीन एनर्जी ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 144 प्रतिशत बढ़कर 98.72 करोड़ रूपये हो गया। यह वृद्धि मुख्यत: अधिक राजस्व प्राप्ति के कारण संभव हो पाई है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में हय 40.5 करोड़ रूपये था।
सात्विक ग्रीन एनर्जी के सीईओ प्रशांत माथुर ने कहा कि यह कंपनी के लिए एक मजबूत तिमाही रही। इस दौरान कंपनी का कैपेसिटी यूटिलाइजेशन 81 प्रतिशत रहा, जो इंडस्ट्री औसत से बेहतर है। कंपनी की परिचालन से आय भी तेज़ी से बढ़ी है। दिसंबर तिमाही में सात्विक का राजस्व 1,257.02 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 518.2 करोड़ रुपये था।
ऑर्डर बुक 5.05 गीगावाट का रहा
माथुर ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी का ऑर्डर बुक 5.05 गीगावाट का रहा, जिससे आने वाले समय के लिए मजबूत रेवेन्यू विज़िबिलिटी मिलती है। तिमाही के दौरान कंपनी को देश के प्रमुख आईपीपी और ईपीसी कंपनियों से करीब 963 करोड़ रुपये के रिपीट ऑर्डर्स भी मिले हैं।
ओडिशा में 4 गीगावाट मॉड्यूल पर चल रहा काम
माथुर ने बताया कि ओडिशा में सात्विक की ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। इस परियोजना के तहत 4 गीगावाट मॉड्यूल और 4.8 गीगावाट सोलर सेल निर्माण क्षमता विकसित की जा रही है, जो कंपनी की लागत प्रतिस्पर्धा और लंबे समय की लाभप्रदता के लिए अहम होगी।
Created On :   5 Feb 2026 7:48 PM IST










