पीएम-एसवाईएम योजना: देश में 31 करोड़ से ज्यादा कामगारों ने कराया पंजीकरण, महाराष्ट्र से एक करोड़ चौरासी लाख के करीब संख्या

देश में 31 करोड़ से ज्यादा कामगारों ने कराया पंजीकरण, महाराष्ट्र से एक करोड़ चौरासी लाख के करीब संख्या
  • महाराष्ट्र से 1,84,36,633 और मप्र से 1,93,17,062 कामगार शामिल
  • देश में 31 करोड़ से ज्यादा कामगारों ने कराया पंजीकरण

New Delhi News. ई-श्रम प्लेटफार्म और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएम-एसवाईएम) योजना के अंतर्गत देश भर में कुल 31,57,53,291 कामगारों ने पंजीकरण कराया है। इसमें महाराष्ट्र से कुल 1,84,36,633 और मध्य प्रदेश से 1,93,17,062 कामगार शामिल हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने सोमवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान शिवसेना (उद्धव) सांसद संजय देशमुख के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये आंकड़े 22 मार्च 2026 तक के हैं।

करंदलाजे ने आगे बताया कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों को वृद्धावस्था संरक्षण प्रदान करने के लिए यह एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित कामगारों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद 3 हजार रुपए की मासिक सुनिश्चित पेंशन प्रदान की जाती है। 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के वे कामगार जिनकी मासिक आय 15 हजार या उससे कम है और वे ईपीएफओ/ईएसआईसी/एनपीएस के सदस्य नहीं हैं, इस योजना में शामिल होने के पात्र हैं।

Created On :   30 March 2026 7:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story