महाराष्ट्र: राजनीति में उस वक्त हुई सियासी हलचल तेज जब पार्थ पवार ने की राज ठाकरे के साथ की मुलाकात

राजनीति में उस वक्त हुई सियासी हलचल तेज जब पार्थ पवार ने की राज ठाकरे के साथ की मुलाकात
  • दिवंगत नेता अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार अचानक शिवतीर्थ पर पहुंचे
  • महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की

Mumbai News. महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार को उस वक्त हलचल तेज हो गई जब राकांपा (अजित) के दिवंगत नेता अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार अचानक शिवतीर्थ पर पहुंच गए। जहां उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की। इस अचानक हुई बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही राकांपा (शरद) विधायक रोहित पवार ने भी शिवतीर्थ जाकर राज ठाकरे से मुलाकात की थी। उस बैठक को अजित पवार के विमान हादसे की जांच से जोड़कर देखा गया था।

मुलाकात के बाद पार्थ पवार बिना मीडिया से बात किए वहां से रवाना हो गए। उन्होंने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी, जिससे इस मुलाकात को लेकर रहस्य और गहरा गया है। सूत्रों के मुताबिक पार्थ पवार ने राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद राज ठाकरे से मुलाकात की। पार्थ को सुनेत्रा पवार की जगह राज्यसभा भेजा गया है। अजित पवार के निधन के बाद पार्टी की कमान अब सुनेत्रा पवार के हाथों में है। वे न केवल विधिमंडल में पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं, बल्कि पार्टी अध्यक्ष पद भी संभाल चुकी हैं। फिलहाल पार्थ पवार और राज ठाकरे की इस मुलाकात के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई

Created On :   30 March 2026 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story