- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- ज्योति वाघमारे ने कहा - राज्य में...
रणनीति: ज्योति वाघमारे ने कहा - राज्य में या तो ऑपरेशन टाइगर या फिर ऑपरेशन तुतारी होने वाला है, उड़ाई विपक्षियों की नींद

Mumbai News. राज्य के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों “ऑपरेशन टाइगर” और “ऑपरेशन तुतारी” की तेजी से चर्चा फैल रही है, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है। शिवसेना (शिंदे) सांसद एवं प्रवक्ता ज्योती वाघमारे ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में या तो ऑपरेशन टाइगर या फिर ऑपरेशन तुतारी होने वाला है।
ऑपरेशन टाइगर और ऑपरेशन तुतारी को लेकर सांसद ज्योती वाघमारे ने कहा कि ये सिर्फ अफवाहें नहीं हैं, बल्कि इसके पीछे ठोस राजनीतिक रणनीति काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ विधायकों और नेताओं के संपर्क में बदलाव देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में सत्ता समीकरण को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में हमारी पार्टी के बड़े नेताओं ने दिल्ली में इसी सिलसिले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। वाघमारे ने कहा कि जो भी होगा सही समय पर होगा।
विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। राकांपा (शरद) प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा कि सरकार पर्दे के पीछे बड़े स्तर पर राजनीतिक खेल खेलने का दावा कर रही है। लेकिन हकीकत में कुछ नहीं है। यह सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं ने अफवाह फैलाने का काम कर रही है। हालांकि राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगर “ऑपरेशन टाइगर” या “ऑपरेशन तुतारी” में से कोई भी सक्रिय होता है, तो राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आने वाले कुछ दिन इस मामले में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
Created On :   29 March 2026 9:51 PM IST





