सुविधाएं: पालघर के पांच बीच होंगे इको टॉयलेट और चेंजिंग रूम सुविधा से लैस, पहले चरण के काम के लिए मंजूर 50 लाख रुपए

पालघर के पांच बीच होंगे इको टॉयलेट और चेंजिंग रूम सुविधा से लैस, पहले चरण के काम के लिए मंजूर 50 लाख रुपए
  • राज्य सरकार ने पहले चरण के काम के लिए मंजूर किए 50 लाख रुपए
  • पालघर के पांच बीच होंगे इको टॉयलेट और चेंजिंग रूम सुविधा से लैस
  • पालघर जिले के अर्नाला, चिंचणी समेत पांच बीच (समुद्र किनारे) हैंं

Mumbai News. पालघर जिले के अर्नाला, चिंचणी समेत पांच बीच (समुद्र किनारे) पर अब इलेक्ट्रॉनिक इको टॉयलेट और चेंजिंग रूम सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने कोंकण ग्रामीण पर्यटन विकास कार्यक्रम के तहत यह सुविधा देने का फैसला लिया है। राज्य के ग्रामीण विकास विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इस परियोजना के पहले चरण के काम के लिए 50 लाख रुपए वितरित करने को मंजूरी प्रदान की गई है। पालघर जिला परिषद परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे को यह निधि उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार ने पालघर के बोर्डी बीच, शिरगांव बीच, केलवे बीच, वसई के अर्नाला बीच, डहाणु के चिंचणी बीच पर प्रत्येक दो-दो सेल्फ क्लिनिंग इलेक्ट्रॉनिक इको टॉटलेट विद बायो डाइजेस्टर और दो-दो चेंजिंग रूम सुविधा के लिए मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना पर कुल 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें सरकार ने पहले चरण के काम के लिए 50 लाख रुपए वितरित करने को स्वीकृति दी गई है। पालघर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को मंजूर कामों पर निधि खर्च करने की जिम्मेदारी होगी। निधि खर्च करने संबंधित उपयोगिता प्रमाणपत्र भी मुंबई के महालेखापाल कार्यालय में जमा करना होगा।

Created On :   28 March 2026 10:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story