- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सोनवणे ने कहा - बीड को सूखा-मुक्त...
लोकसभा: सोनवणे ने कहा - बीड को सूखा-मुक्त बनाने उजनी का पानी मंजारा डैम में लाए, किसानों को समय पर मिले मदद

New Delhi News. राकांपा (शरद) सांसद बजरंग सोनवणे ने लोकसभा में मराठवाड़ा के हिस्से के पानी और बीड जिले के किसानों की अलग-अलग समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने केंद्र सरकार का ध्यान बीड में सूखे की स्थिति की ओर दिलाते हुए सोलापुर के उजनी डैम से मंजारा नदी के रास्ते मंजारा डैम तक पानी लाने के प्रोजेक्ट को तुरंत पटरी पर लाने की मांग भी की।
सोनवणे ने सदन में अपनी बात रखते हुए सूखे और प्राकृतिक आपदाओं को लेकर बीड जिले के किसानों की परेशानियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सोनवणे ने साफ कहा कि बीड जिले को हमेशा के लिए सूखा-मुक्त बनाने का एकमात्र विकल्प उजानी का पानी मंजारा डैम में लाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाता है, तो यह बीड के किसानों के लिए 'जीवनदायिनी' साबित होगा।
राकांपा (शरद) सांसद ने सदन को बताया कि बीड जिले के किसानों को समय पर लोन नहीं मिलता, खेती-बाड़ी की योजनाओं का फायदा भी देर से मिलता है। किसानों को ऋण ब्याज सब्सिडी और फसल बीमा की रकम समय पर नहीं मिलती। सोयाबीन, मक्का, अरहर और ज्वार की फसल की खरीद तो होती है, लेकिन किसानों को पैसे के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है।
Created On :   28 March 2026 10:17 PM IST






