सौर ऊर्जा को बढ़ावा: महाराष्ट्र सौर ऊर्जा में लक्ष्य से आगे, तय समय से पहले 4.68 लाख घरों तक पहुंची योजना

महाराष्ट्र सौर ऊर्जा में लक्ष्य से आगे, तय समय से पहले 4.68 लाख घरों तक पहुंची योजना
  • मौजूदा वर्ष के लिए 8.75 लाख घरों में सौर ऊर्जा प्रणाली का था लक्ष्य
  • सोसायटी स्तर पर भी बढ़ा रुझान

Mumbai News. केंद्र सरकार की पहल के साथ तालमेल बिठाते हुए महाराष्ट्र सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने में तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य ने इस दिशा में अपने तय लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य में बिजली वितरण कंपनी महावितरण ने वर्ष 2026-27 तक 8.75 लाख घरों में सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। वहीं मार्च 2026 तक 4.25 लाख घरों का अंतरिम लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन मार्च के शुरुआत में ही 4.68 लाख उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले चुके हैं। इससे राज्य में कुल 1.78 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित हो चुकी है।

सोसायटी स्तर पर भी बढ़ा रुझान

सौर ऊर्जा को लेकर हाउसिंग सोसायटियों में भी उत्साह बढ़ा है। 4 हजार 472 हाउसिंग सोसायटियों ने सामूहिक सौर परियोजनाएं अपनाई हैं। इससे 74 मेगावाट की बिजली क्षमता स्थापित हुई है। 4 हजार 53 सोसायटियों को 123.54 करोड़ रुपए की सब्सिडी भी वितरित की गई है। मुंबई और उपनगरों की 58 सोसायटियां इस योजना में शामिल हैं।

एसआरए परियोजनाओं में भी प्रगति

मुलुंड और भांडुप क्षेत्रों में महावितरण के कुल 3.10 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। यहां 14 झोपड़पट्टी पुनर्वसन परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इनमें से 11 परियोजनाओं ने सोलर कनेक्शन के लिए आवेदन कर लाभ प्राप्त कर लिया है। खास बात यह है कि फिलहाल कोई भी आवेदन लंबित नहीं है। राज्य सरकार ने 23 जुलाई 2025 को नई हाउसिंग पॉलिसी लागू की, जिसमें पर्यावरण-अनुकूल उपायों को प्राथमिकता दी गई है। सौर ऊर्जा को इस नीति में विशेष महत्व दिया गया है, ताकि शहरी विकास के साथ पर्यावरण संतुलन भी बना रहे। सरकार का मानना है कि एसआरए की इमारतों की देखभाल और बिजली बिल भरने में राहत मिलेगी।

Created On :   27 March 2026 9:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story