New Delhi News: महाराष्ट्र के कृषि मंत्री भरणे ने शिवराज से मुलाकात की, किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री भरणे ने शिवराज से मुलाकात की, किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
  • प्याज खरीद को लेकर भरोसा
  • किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

New Delhi News. महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान महाराष्ट्र में कृषि क्षेत्र की प्रगति, लंबित मुद्दों और किसानों के हित से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भरणे ने राज्य में कृषि मशीनीकरण और ड्रिप सिंचाई योजनाओं में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त फंड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। भरणे ने इस बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री को कोंकण और तटीय इलाकों में बेमौसम बारिश के कारण आम और काजू की फसलों को बड़े पैमाने के बारे में जानकारी दी। कृषि मंत्री ने भरणे को आश्वस्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की एक टीम ने इस नुकसान का निरीक्षण किया है। शिवराज ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के किसानों को राहत देने के लिए 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' का ज़्यादा से ज़्यादा लाभ दिया जाए।

प्याज खरीद को लेकर भरोसा

भरणे ने केंद्रीय कृषि मंत्री को बताया कि इस साल राज्य में प्याज का उत्पादन ज्यादा हुआ है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मांग की कि किसानों के फायदे के लिए एपीएमसी के जरिए सीधे प्याज खरीदने का इंतज़ाम किया जाए। केंद्रीय कृषि मंत्री ने इस मांग पर सकारात्मक तरीके से विचार करने के बाद सही कदम उठाने का भरोसा दिया।

Created On :   27 March 2026 8:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story