- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पूर्व सांसद विजय दर्डा कोयला घोटाला...
विशेष अदालत का फैसला: पूर्व सांसद विजय दर्डा कोयला घोटाला मामले में बरी, दर्डा के बेटे और पूर्व कोयला सचिव को भी मिली राहत

New Delhi News. राज्यसभा के पूर्व सांसद विजय दर्डा को कोयला घोटाला मामले में दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को बरी कर दिया। कोर्ट ने दर्डा के साथ ही उनके बेटे देवेंद्र दर्डा और पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता को भी सभी आरोपों से बरी कर दिया। सीबीआई की विशेष न्यायाधीश सुनैना शर्मा ने 11 वर्ष लंबे मुकदमे के बाद यह फैसला सुनाया और तीनों को सम्मानजनक बरी किया। यह मामला छत्तीसगढ़ के जामसूंगढ़ कोयला ब्लॉक के आवंटन से जुड़ा था। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि 2008-09 में इस कोयला ब्लॉक का आवंटन विजय दर्डा की कंपनी जेएलडी यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को नियमों को दरकिनार कर किया गया था। पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता पर दर्डा की कंपनी की सिफारिश करने का आरोप लगा था। कोर्ट ने पाया कि अभियोजन पक्ष इस मामले में दर्डा और अन्य पर आरोप साबित करने में असफल रहा। गवाहों के बयान और सबूत भी पर्याप्त नहीं थे, जिससे तीनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए कोर्ट ने इस मामले से बरी कर दिया।
Created On :   27 March 2026 8:14 PM IST








