New Delhi News: उच्च उपजशील बीजों पर राष्ट्रीय मिशन, वर्ष 2026-27 के दौरान कोई आवंटन नहीं किया

New Delhi News. उच्च उपजशील बीजों पर राष्ट्रीय मिशन के स्थायी वित्त समिति संबंधी मेमो को 23 मार्च 2026 को अनुमोदित किया गया है। इसलिए वर्ष 2025-26 के दौरान बजट का उपयोग नहीं किया जा सका और वर्ष 2026-27 के दौरान कोई आवंटन नहीं किया गया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने राज्यसभा में मुकुल वासनिक के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मिशन का मुख्य उद्देश्य अनुसंधान इकोसिस्टम को सुदृढ़ करना, अधिक उपज, नाशीजीव प्रतिरोधिता एवं जलवायु-अनुकूलता वाले बीजों का लक्षित विकास एवं प्रवर्धन करना है। इसके साथ ही जुलाई 2024 के बाद से जारी की गई 100 से भी अधिक बीज किस्मों की व्यावसायिक स्तर पर उपलब्धता सुनिश्चित करना है। चौधरी ने बताया कि मिशन को स्वतंत्र रूप से लागू किया जाएगा।
Created On :   28 March 2026 10:30 PM IST







