सिंगल पोर्टल सिस्टम: प्रदेश में एक ही आईडी पर मिल सकेगा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ, नागरिकों की तैयार होगी महाआईडी

प्रदेश में एक ही आईडी पर मिल सकेगा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ, नागरिकों की तैयार होगी महाआईडी
  • प्रदेश में लागू होगी एक राज्य, एक पोर्टल परिकल्पना
  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए निर्दश
  • राज्य के नागरिकों की तैयार होगी महाआईडी

Mumbai News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश के सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग को एक राज्य, एक पोर्टल परिकल्पना लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की अलग-अलग वेबसाइट के कारण नागरिकों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। इसलिए इस भ्रम को टालने के लिए सभी सेवाओं का एकत्रित पोर्टल तैयार करेंगे। इससे नागरिकों को सभी सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। फडणवीस ने कहा कि राज्य के नागरिकों के लिए एक विशिष्ट महाआईडी तैयार की जाए। इससे केवल एक ही आईडी पर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इससे सरकारी सेवाओं का दुरुपयोग रूक सकेगा। शनिवार को मुख्यमंत्री ने सरकार के 150 दिन के कार्ययोजना के ई-गव्हर्नन्स सुधार कार्यक्रम अंतर्गत चयनित उत्कृष्ट कार्यालय और अफसरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राज्य अतिथिगृह सह्याद्री में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार, राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, राज्य के पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते समेत सभी विभागों के अफसर मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के कई विभागों का अधिकांश काम ई- ऑफिस से शुरू है। इसलिए अब लो पेपर के बजाय अब नो पेपर यानी कामकाज का इस्तेमाल बंद करने के लिए कदम बढ़ाया जाना चाहिए इसके लिए मुख्यमंत्री ने राज्य के मुख्य सचिव को योजनाबद्ध कार्यक्रम तय करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी विभाग पारदर्शिता, समयसीमा और विश्वसनीयता तीन सूत्रीय काम करें। ताकि राज्य के नागरिकों को सभी सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग के महासारथी वेबसाइट का लोकार्पण किया। महासारथी के जरे सभी सरकारी डेटा एकत्रित करने में मदद मिल सकेगी।

150 दिन के कार्यक्रम के तहत इनका सम्मान

  • सर्वोत्तम विभागीय आयुक्त: नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर
  • सर्वोत्तम जिलाधिकारीः जलगांव, ठाणे, धाराशीव, लातूर, कोल्हापुर
  • सर्वोत्तम जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी:पुणे,सांगली, ठाणे, नागपुर,नाशिक
  • सर्वोत्तम पोलुस अधीक्षक: ठाणे (ग्रामीण),नागपुर (ग्रामीण), अकोला, पुणे (ग्रामीण), रत्नागिरी
  • सर्वोत्तम मनपा आयुक्त : पनवेल, पुणे, उल्हासनगर, नवी मुंबई, अमरावती
  • सर्वोत्तम पुलिस परिक्षेत्र महानिरीक्षक/उपमहानिरीक्षक :नांदेड़, नागपुर
  • सर्वोत्तम पुलिस आयुक्त: नाशिक, ठाणे, नागपुर

Created On :   28 March 2026 10:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story