- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- केंद्र का दावा - महाराष्ट्र में...
सर्वेक्षण की रिपोर्ट: केंद्र का दावा - महाराष्ट्र में बेरोजगारी दर में आई कमी, 2023-24 में घटकर 10.8 प्रतिशत

New Delhi News. महाराष्ट्र में जमीनी स्तर पर बेरोजगारी की स्थिति चाहे जो है, लेकिन केंद्र सरकार ने दावा किया है कि राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आई है। केंद्र सरकार के इस दावे का आधार रोजगार और बेरोजगारी का आधिकारिक डाटा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) की रिपोर्ट है। केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने सोमवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान शिवसेना (उद्धव) सांसद नागेश पाटील के पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवीनतम वार्षिक पीएलएफएस की रिपोर्ट के अनुसार, हिंगोली जिले सहित महाराष्ट्र राज्य में 15-29 वर्ष की आयु के युवाओं की सामान्य स्थिति के आधार पर अनुमानित बेरोजगारी दर वर्ष 2017-18 में 15 प्रतिशत थी, जो 2023-24 में घटकर 10.8 प्रतिशत हो गई है।
यह भी पढ़े -डॉ गोपछड़े की मांग - अमृतसर और काशी की तर्ज पर होली सिटी घोषित हो पवित्र तीर्थस्थल तख्त श्री हजूर साहिब का शहर नांदेड़
इसी अवधि के दौरान 15.29 वर्ष की आयु के युवाओं का सामान्य स्थिति के आधार पर रोजगार दर्शाने वाला अनुमानित कामगार जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) 33.7 प्रतिशत से बढ़कर 40.1 प्रतिशत हो गया है। करंदलाजे ने बताया कि महाराष्ट्र में सामान्य स्थिति के आधार पर नियमित वेतनभोगी कामगारों का प्रतिशत वर्ष 2017-18 में 28.9 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 31.3 प्रतिशत हो गया है।
Created On :   30 March 2026 6:17 PM IST









