- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- तमिलनाडु की 30 और असम की 4 सीटों पर...
विधानसभा चुनाव: तमिलनाडु की 30 और असम की 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी आरपीआई, एनडीए का करेगी समर्थन

New Delhi News. केन्द्रीय सामाजिक न्याय व आधिकारिता राज्य मंत्री तथा आरपीआई के अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल और पुड्डुचेरी की सभी सीटों पर एनडीए का समर्थन करेगी। उन्होंने बताया कि आरपीआई असम में चार सीटों पर, केरल में एक सीट पर और तमिलनाडु में 30 सीटों अपने उम्मीदवार उतार रही है। शेष सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी एनडीए के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी।
आठवले 31 मार्च को पुडुचेरी तथा 5 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चुनावी सभा करेंगे। अन्य राज्यों में भी उनका जाने का कार्यक्रम है। केन्द्रीय मंत्री ने बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के सभी अनुयायियों का आह्वान किया है कि देश को सशक्त बनाने के लिए आगामी विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर आरपीआई और एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनें। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में एनडीए की भारी जीत होगी और एनडीए गठबंधन सफलता का नया इतिहास रचेगी।
Created On :   30 March 2026 7:59 PM IST









