- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- वाढवण पोर्ट के पास बनेगी...
वैश्विक व्यापार केंद्र: वाढवण पोर्ट के पास बनेगी अंतरराष्ट्रीय दर्जे की कृषि मंडी, 10 हजार करोड़ रुपए का उपज कटाई के बाद बर्बाद

Mumbai News. प्रदेश के विपणन मंत्री जयकुमार रावल ने कहा कि पालघर के वाढवण पोर्ट परिसर में लगभग 1200 एकड़ पर अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय दर्जे की कृषि उपज बाजार समिति (कृषि मंडी) बनाई जाएगी। इस कृषि मंडी को बंदरगाह, सड़क, रेलवे और हवाई अड्डा से जोड़ा जाएगा। इसलिए महाराष्ट्र राज्य ही नहीं बल्कि देश के कृषि उपज के लिए वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में उभरेगा। सोमवार को रावल ने महाराष्ट्र राज्य कृषि विपणन मंडल और महाराष्ट्र एग्री बिजनेस नेटवर्क (मैग्नेट) के संयुक्त तत्वाधान में किसान उत्पादक संस्था (एफपीओ) के राज्यस्तरीय परिषद का उद्धाटन किया। यशवंतराव चव्हाण सेंट्रर में आयोजित परिषद में रावल ने कहा कि मौजूदा कृषि मंडियों की तुलना में अधिक आधुनिक, सुसज्जित और विश्व स्तरीय बाजार श्रृंखला बनाने की आवश्यकता है। रावल ने कहा कि किसानों को केवल उत्पादक बनने के साथ ही उत्तम उद्यमी बनना चाहिए। इसके लिए विपणन विभाग की ओर से आवश्यक उपाय योजना लागू की जा रही है। इसके तहत मार्केटिंग, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बिक्री में भी किसानों को सहभागी होना चाहिए।
10 हजार करोड़ रुपए का कृषि उपज कटाई के बाद बर्बाद
रावल ने कहा कि राज्य में प्रत्येक वर्ष लगभग 10 हजार करोड़ रुपए का कृषि उपज कटाई के बाद बर्बाद हो जाता है। इसलिए यह नुकसान को टालने के लिए प्रक्रिया उद्योग और भंडारण सुविधा बढ़ाने की आवश्यकता है। रावल ने कहा कि राज्य कृषि मंडियों को डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करना चाहिए। कृषि मंडियों को ई-नाम का इस्तेमाल बढ़ाना चाहिए।
Created On :   30 March 2026 8:26 PM IST








