अहम बैठक: उद्धव ठाकरे ने भरी हुकार - अब अगला चुनाव एकतरफा नहीं होने देंगे, अभी से पार्टी संगठन बढ़ाओ

उद्धव ठाकरे ने भरी हुकार - अब अगला चुनाव एकतरफा नहीं होने देंगे, अभी से पार्टी संगठन बढ़ाओ
  • जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में शिवसेना (उद्धव) पक्ष प्रमुख का संदेश
  • अगला चुनाव एकतरफा नहीं होने देंगे

Mumbai News. शिवसेना (उद्धव) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्षों और नगरसेवकों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठन मजबूत करने और सक्रिय होने के निर्देश दिए। बैठक में उद्धव ने कहा कि फिलहाल साढ़े तीन वर्ष तक कोई चुनाव सामने नहीं है, लेकिन यही सही समय है जब पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी का विस्तार करें और लोगों के बीच सक्रिय रूप से काम करें।

अपने संबोधन में ठाकरे ने स्पष्ट किया कि अगला चुनाव एकतरफा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा मेरे पास आपको देने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन आपको विपक्ष के तौर पर लड़ना होगा। इस बयान के जरिए उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर भी निशाना साधा। ठाकरे ने यह भी कहा कि राज्य में फिलहाल मजबूत विपक्ष नजर नहीं आ रहा है, ऐसे में उनकी पार्टी को यह जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने जिलाध्यक्षों से आह्वान किया कि वे जनता के मुद्दों को उठाएं और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें। बैठक को आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां उद्धव ठाकरे ने संगठन को मजबूत करने और आक्रामक भूमिका अपनाने के स्पष्ट संकेत दिए हैं।

Created On :   30 March 2026 8:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story