New Delhi News: कांग्रेस सांसद श्याम कुमार बर्वे ने कहा - भारतीय रुपये की गिरती कीमत से बाजार में महंगाई की लहर

कांग्रेस सांसद श्याम कुमार बर्वे ने कहा - भारतीय रुपये की गिरती कीमत से बाजार में महंगाई की लहर
  • देश में महंगाई ने एक उच्च स्तर का रिकॉर्ड छू लिया है
  • देश में खुदरा महंगाई दर 3.21 प्रतिशत से भी अधिक हो चुका है

New Delhi News. कांग्रेस सांसद श्याम कुमार बर्वे ने सोमवार को कहा कि देश में महंगाई ने एक उच्च स्तर का रिकॉर्ड छू लिया है। आज देश में खुदरा महंगाई दर 3.21 प्रतिशत से भी अधिक हो चुका है और जनता की रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम में 60 से 70 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का मूल्य काफी हद तक गिर चुका है। 2014 की तुलना में आज डॉलर का मूल्य लगभग 49 प्रतिशत बढ़ गया है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान बर्वे ने बढ़ती महंगाई और रुपए में लगातार गिरावट और खराब होती अर्थव्यवस्था के विषय को उठाया, लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने खेद व्यक्त किया। बर्वे ने सदन में कहा कि सरकार की तरफ से गलत उत्तर दिया गया है क्योंकि वर्तमान में देश में खुदरा महंगाई दर 3.21 प्रतिशत से ज्यादा है, लेकिन वित्त मंत्री ने बताया कि 1.9 प्रतिशत है।

बर्वे ने मीडिया में प्रकाशित एक खबर का हवाला देते हुए कहा कि सरकार गलत आंकड़ों को सदन में पेश कर रही है।कांग्रेस सांसद ने ने 2014 से लेकर अब तक रुपये के उतार-चढ़ाव से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आंकड़े भी सदन के पटल पर रखे। उन्होंने डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत पर चिंता जताई। उन्होने कहा कि रुपये की गिरावट के कारण भारतीय बाजार में बड़े पैमाने पर महंगाई बढ़ी है, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देश के पर बाहरी कर्ज 746 बिलियन अमरीकी डॉलर का हो चुका है।

Created On :   30 March 2026 8:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story