- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- डॉ शिंदे ने कहा - नक्सलवाद से मुक्त...
लोकसभा: डॉ शिंदे ने कहा - नक्सलवाद से मुक्त गड़चिरौली बना भारत का नया स्टील हब, कांग्रेस ने बीमारी पैदा की, हमने किया इलाज

New Delhi News. लोकसभा में शिवसेना संसदीय दल के नेता डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसकी नीतिगत कमजोरियों के चलते देश में नक्सलवाद बढ़ा, जिस पर अंकुश लगाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव से शुरू हुआ नक्सलवाद पूरे देश में फैल गया और कांग्रेस सरकार उसे रोकने में नाकाम रही।
लोकसभा में देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर हुई चर्चा में शिरकत करते हुए डॉ शिंदे ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने एक वर्ष पहले सदन में घोषणा की थी कि 31 मार्च से पहले देश से नक्सलवाद समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा, और उसी समयसीमा के भीतर माओवादी और नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में ठोस काम हुआ है। यह विपक्ष के लिए करारा जवाब है, जो कहते थे कि नक्सलवाद समाप्त नहीं किया जा सकता।
‘गड़चिरौली में 5 हजार युवाओं को रोजगार दिया’
शिंदे ने कहा कि जहां कांग्रेस ने युवाओं को नक्सलवाद की ओर धकेला, वहीं वर्तमान सरकार ने गड़चिरोली में 5 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया। जो गड़चिरौली कभी नक्सलवाद के लिए जाना जाता था, वह आज स्टील हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। २०१४ में जहां महाराष्ट्र में ५५० नक्सली कैडर सक्रिय थे, वहीं २०२६ में यह संख्या घटकर ५६ रह गई है। आज देशभर में १० हजार से अधिक नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
Created On :   30 March 2026 8:11 PM IST












