- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- तापमान औसत से अधिक मार्च में ही मई...
बढ़ती तपन: तापमान औसत से अधिक मार्च में ही मई जैसी गर्मी, ऊपरी हवा में प्रति चक्रवात का असर

Nagpur News. अधिकतम तापमान औसत से अधिक होने के कारण मार्च में ही मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। तेज धूप के कारण चटके महसूस हो रहे हैं। नागपुर समेत पूरा विदर्भ तप रहा है। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम से आ रही शुष्क हवा के कारण गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। आसमान साफ रहने से तेज धूप खिल रही है। पश्चिम-मध्य भारत में ऊपरी हवा में प्रति चक्रवात बना है। इस कारण नागपुर समेत पूरे विदर्भ में अगले दो-तीन दिन तक तापमान औसत से अधिक रहने की संभावना है। रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। तापमान आैसत से अधिक बना रहेगा।
यह भी पढ़े -अतिरिक्त बुटीबोरी में तैयार हो रहा सोलर इंडस्ट्रियल क्लस्टर, ऑरेंज सिटी से सोलर सिटी की उड़ान
1 अप्रैल से बदल सकता है मौसम
नागपुरवासियों को 1 अप्रैल से राहत मिलने की संभावना है। पश्चिम-विक्षोभ का असर हो सकता है। दक्षिण-पूर्वी हवा आने की उम्मीद है, जो थोड़ी ठंडक देती है। तब नागपुर समेत विदर्भ में गरज-चमक व तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। 4 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ठंडा रह सकता है।
यह भी पढ़े -महिला को किया डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठ लिए 13 लाख, आतंकियों से संबंध होने का डर बताकर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
किसानों के लिए अलर्ट
नागपुर समेत विदर्भ में 1 से 4 अप्रैल तक गरज-चमक, तेज हवा व आेलावृष्टि होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस बदलते मौसम का असर फसल पर हो सकता है। इसे देखते हुए फसल सुरक्षित रखने के लिए विशेष उपाय करने का सुझाव दिया गया है।
Created On :   29 March 2026 7:51 PM IST












