- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- महिला को किया डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठ...
Nagpur News: महिला को किया डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठ लिए 13 लाख, आतंकियों से संबंध होने का डर बताकर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Nagpur News. साइबर अपराधियों ने एक महिला को उसके घर में ही दो दिन डिजिटल अरेस्ट कर रखा। धौंस दिया कि उसके नाम से खरीदे गए सिम कार्ड का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। कार्रवाई का डर बताकर उससे लाखों रुपए ऐंठ लिए। साइबर थाने में शनिवार को प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों का सुराग मिलना बाकी है।
यह भी पढ़े -शहर की व्यवस्था जिस मनपा के हवाले बिना ऑडिट चल रहा है उसका लेन-देन, आमदनी और खर्च पर आखिर किसकी नजर
लाखों रुपए की मांग की
50 वर्षीय पीड़िता को साइबर अपराधियों ने फोन किया और कहा था कि उसके खाते से बड़े पैमाने पर गैर-कानूनी लेन-देन हुए हैं तथा उसके नाीम पर खरीदे गए सिम कार्ड का आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया गया है। आतंकियों के लिए फंड जमा करने का भी आरोप जड़ा और कहा कि इससे आतंकियों से संबंधों की कड़ी जुड़ रही है। इस कारण उसके खाते की पड़ताल सीसीआई, ईडी आदि विभाग करने वाले हैं। महिला के साथ ही उसके परिवार के सदस्यों की भी पड़ताल हो सकती है। खाते भी खंगाले जाने की जरूरत बताई। घबराई हुई महिला को विडियो कॉल कर उसके घर मंे ही दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा। सख्त कार्रवाई करने की धौंस जमाई थी। मामले को रफा-दफा करने के लिए लाखों रुपए की मांग की गई। डरी-सहमी पीड़िता ने आरोपियों के बताए गए खाते में 13 लाख रुपए जमा कर दिए। बाद में ठगे जाने का एहसास होने पर मामला साइबर पुलिस के पास पहंुचा। बरामद नंबरों के आधार पर पड़ताल जारी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
Created On :   29 March 2026 7:28 PM IST












