- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- फडणवीस ने कहा - पेट्रोल - डीजल को...
सरकार का कदम: फडणवीस ने कहा - पेट्रोल - डीजल को लेकर अफवाह फैलानेवालों पर कार्रवाई शुरु, पंपों पर लगी थी कतारें

Nagpur News. पेट्रोल-डीजल की कमी संंबंधी अफवाह फैलानेवालों पर राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरु कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंंद्र फडणवीस ने जानकारी देते हुए कहा है कि अफवाह फैलानेवालों पर कार्रवाई के कारण ही पेट्रोल पंप पर कतारें कम हो गई है। अशोक खरात प्रकरण को लेेकर उन्होंने कहा है अभी उन्हें भी अधिक जानकारी नहीं मालूम नहीं है। योग्य समय पर योग्य जानकारी दी जायेगी। रविवार को मुख्यमंत्री फडणवीस ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा-जब पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही थी तब प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि हमारे पास पर्याप्त भंडार है। फिर भी कुछ घटक की ओर से जानबूझकर अफवाह फैलायी जा रही थी। अब इस प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। अफवाह फैलानेवालों पर कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में पंपों पर कतारें नहीं रहेगी, आपूर्ति सुलभ रहेगी।
यह भी पढ़े -सरकार का बड़ा फैसला, 2011 तक के अतिक्रमण नियमित होंगे, बावनकुले ने कहा - इंधन का पर्याप्त स्टॉक है
राकांपा का विलय
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विलय से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर बोलना याेग्य नहीं होगा। राकांपा की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ही अपनी पार्टी के विलनीकरण के बारे में मत व्यक्त करेगी। फिलहाल इस विषय पर हमारी कोई भूमिका नहीं है।
आसाम व केरल में प्रचार
पांच राज्याें में विधानसभा चुनाव के प्रचार के संबंध में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि संगठन जो जवाबदारी देगा, जहां प्रचार करने को कहेंगे वहां प्रचार करने जाएंगे। अभी आसाम व केरल में प्रचार की तैयारी है।
यह भी पढ़े -किसानों को नहीं मिल रहा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ, मुख्यमंत्री सौर कृषि विज वाहिणी योजना में सीएम का जिला पिछड़ा
खरात प्रकरण
अशोक खरात प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है। इस प्रकरण की ताजा स्थिति या संमन्स के बारे में जानकारी नहीं है। इस तरह के संवेदनशील प्रकरणों की जानकारी प्रतिदिन सार्वजनिक नहीं की जाती है। योग्य समय पर इस प्रकरण की योग्य जानकारी दी जायेगी।
पुलिस मीट का उद्घाटन
मुख्यमंत्री फडणवीस ने आरंभ में 69 अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पहला पुलिस ड्यूटी मीट भी नागपुर में ही हुआ था। इसमें देश भर से 29 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 1300 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मीट में शामिल हुए है। पुलिस डॉग स्क्वाड, आधुनिक तकनीकी सहित विविध विषयों पर जानकारी साझा की जाती है।
Created On :   29 March 2026 9:05 PM IST












