Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 391 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25850 के नीचे खुला

सेंसेक्स में 391 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25850 के नीचे खुला
आज सेंसेक्स 391.77 अंक नीचे 83,841.87 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 109.50 अंक नीचे 25,844.35 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (12 फरवरी 2026, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 391.77 अंक यानि कि 0.47 प्रतिशत नीचे 83,841.87 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 109.50 अंक यानि कि 0.42 प्रतिशत नीचे 25,844.35 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1105 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1658 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 150 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में ओएनजीसी, एनटीपीसी, आयशर मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक और विप्रो के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स निचले स्तर पर कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 301.48 अंक यानि कि 0.36 प्रतिशत नीचे 83,932.16 पर और निफ्टी 0.60 अंक यानि कि 0.00 प्रतिशत नीचे 25,953.25 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो गुरुवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले 21 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 90.49 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 90.60 प्रति डॉलर पर सपाट खुला था और शाम को यह 90.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (11 फरवरी 2026, बुधवार) बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 108.19 अंक यानि कि 0.13 प्रतिशत ऊपर 84,382.11 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 43.40 अंक यानि कि 0.17 प्रतिशत ऊपर 25,978.55 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 40.28 अंक यानि कि 0.05 प्रतिशत गिरकर 84,233.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 18.70 अंक यानि कि 0.07 प्रतिशत ऊपर 25,953.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   12 Feb 2026 10:39 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story