Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 558 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25,810 के नीचे बंद हुआ

सेंसेक्स में 558 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25,810 के नीचे बंद हुआ
आज सेंसेक्स 558.72 अंक नीचे 83,674.92 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 146.65 अंकनीचे 25,807.20 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (12 फरवरी 2026, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 558.72 अंक यानि कि 0.66 प्रतिशत नीचे 83,674.92 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 146.65 अंक यानि कि 0.57 प्रतिशत नीचे 25,807.20 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 1610 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 2431 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 141 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और विप्रो के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, आयशर मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें टेक म​हिन्द्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, एमएंडएम, हिन्दुस्तान यूनिलिवर, रिलायंस और इटरलनल के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 13 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, ट्रेंट, एसबीआई और एशियन पेंट के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो गुरुवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 90.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 90.49 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 90.60 प्रति डॉलर पर सपाट खुला था और शाम को यह 90.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 391.77 अंक यानि कि 0.47 प्रतिशत नीचे 83,841.87 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 109.50 अंक यानि कि 0.42 प्रतिशत नीचे 25,844.35 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (11 फरवरी 2026, बुधवार) बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और शाम को यह गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 40.28 अंक यानि कि 0.05 प्रतिशत गिरकर 84,233.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 18.70 अंक यानि कि 0.07 प्रतिशत ऊपर 25,953.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   12 Feb 2026 3:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story